जनसमस्याओं को लेकर NHAI के परियोजना निदेशक से मिले पूर्व मंत्री दुर्गापाल: कट खोलने व सड़क चौड़ीकरण सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़/लालकुआं। हल्दूचौड़ और बरेली रोड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सड़क सुरक्षा और जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश की दमदार पैरवी, 23.50 लाख की मकान धोखाधड़ी में कोर्ट ने एफआईआर के दिए आदेश

परियोजना निदेशक को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि एनएच-109 पर आम जनता की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर कट (Cut) खोले जाएं, जबकि जो कट अवैज्ञानिक ढंग से बने हैं और लगातार हो रही दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, उन्हें तत्काल बंद किया जाए। इसके साथ ही, हाईवे के चौड़ीकरण कार्य की कछुआ गति पर चिंता जताते हुए इसमें तेजी लाने और आगामी गन्ना पेराई सत्र के शुरू होने से पहले किसानों के सुगम आवागमन व उनकी समस्याओं के निराकरण की भी मांग की गई। परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल ने सभी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में शर्मनाक करतूत: मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो 7 महीने बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला: श्री रामलीला कमेटी की बैठक में आय का हुआ अनुमोदन, जल्द होगा टिन शेड का शिलान्यास

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें