दो पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोग 10 किलो चरस समेत गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। ऊधमसिंहनगर में दो पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोग 10 किलो चरस समेत गिरफ्तार किये गये हैं।


शनिवार की शाम मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लालपुर बाजार की पुलिया के पास दो कारों में यह बडी बरामदगी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी

एक कार होंडा अमेज संख्या यूके 04 एस 2114 में विपुल शैला पुत्र चंद्र शैला निवासी आदर्श कॉलोनी, खटीमा पीयूष खड़ायत पुत्र बहादुर सिंह खड़ायत निवासी टिकरी खटीमा थे। ये दोनों दवाई कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करते हैं। जबकि दूसरी कार संख्या यूके 05 टीए 2091 में प्रभात सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी अमाउ, खटीमा दीपक पांडे पुत्र मुरलीधर पांडे निवासी ग्राम खेती थाना लोहाघाट, चंपावत बैठे थे। ये दोनों पुलिस में कांस्टेबल हैं। जिनके पाास कब्जे से 8 किलो चरस व होंडा अमेज कार वाले दोनों लोगों के कब्जे से 1.94 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। इन सभी को एनडीपीएस में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम की कोर्ट में मिलावटखोरो कि आई शामत, 22 मामलों में 3.70 लाख का जुर्माना

पकड़े गए अभियुक्तों की कारों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

 यह भी पढ़े 👉 रविवार 13 जून का राशिफल: जानिए क्या है खास

पुलिस टीम में सीओ सितारगंज वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक किच्छा चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक राजेश पांडे, सत्येंद्र बुटोला, कांस्टेबल शंकर बिष्ट, त्रिलोक पांडे, प्रवेश गुप्ता और अर्जुन पाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात

पुलिस की यह नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।