राजू अनेजा,काशीपुर। एक ही मकान को दो-दो बार बेचकर खरीदार को चूना लगाने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू.डि.) जसपुर की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ कोतवाली जसपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
जसपुर के ग्राम मेघवाला निवासी रूबीना परवीन पत्नी शाहनवाज खान ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपने ही गांव निवासी अर्जुन सिंह से 20 नवंबर 2024 को 5 लाख 90 हजार रुपये में एक मकान खरीदा था। आरोप है कि सौदा करने के बाद अर्जुन सिंह ने उसी मकान को 11 महीने के लिए किराये पर ले लिया।
रूबीना परवीन के अनुसार जब नवंबर 2025 में उसने मकान खाली करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इस बीच जब दस्तावेजों की जांच कराई गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि अर्जुन सिंह उक्त मकान को पहले ही 7 अगस्त 2013 को जसवीर कौर पत्नी जरनैल सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर, जसपुर को बेच चुका था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस स्पष्ट धोखाधड़ी की शिकायत उसने कोतवाली जसपुर में तहरीर देकर की, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली।
मामले की सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू.डि.) जहांआरा अंसारी की अदालत ने कोतवाली जसपुर पुलिस को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
ताजा खबर
- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा कदम: प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी
- सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का दिया संदेश
- राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक
- जागेश्वर में उमड़े जनसमर्थन पर बोले भुवन सिंह बिष्ट— अब क्षेत्रीय ताकतों को मजबूत करेगी देवभूमि की जनता
- रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई
- खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
- एसएसपी कार्यालय में हंगामे पर गरमाई सियासत: भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल के खिलाफ की नारेबाजी
- सीएम धामी ने 13 वीरांगनाओं को ‘तीलू रौतेली’ और 35 कार्यकर्तियों को ‘राज्य आंगनबाड़ी पुरस्कार’ से किया सम्मानित, पुरस्कार राशि बढ़ाई
- हल्द्वानी में खड़गे का शंखनाद: अयोध्या से बदरीनाथ तक ‘लूट’ का आरोप, भाजपा-संघ की देशभक्ति पर सवाल, CM धामी भी निशाने पर

