लालकुआं में 26 July को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: पुनर्वा महिला समिति की पहल, मुफ्त जांच और दवाइयों का मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें -

लालकुआं। पुनर्वा महिला समिति की ओर से आगामी 26 July को लालकुआं में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर (Free Health Camp) का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में गूंजी नर्सिंग महापंचायत की आवाज: वर्षवार भर्ती और 2500 पदों पर बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य की गहन जांच करेंगे और परामर्श देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'हल्द्वानी सुपर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट' में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल: बोले— "नशे के खिलाफ खेल ही सबसे बड़ा हथियार"

इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  हर घर से कचरा उठाने को महापौर का महाअभियान, 80 हजार डस्टबिन वितरण के लिए वाहनों को झंडी दिखा कर किया रवाना
Ad