उत्तराखंड में ईंधन सखी योजना शुरू, महिलाओं की होगी कमाई, जानें- कैसे मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल की समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार ने “ईंधन सखी” योजना शुरू की है. राज्य सरकार मिनी गैस एजेंसी के जरिए इस कमी को दूर करेंगी. मिनी गैस एजेंसी का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी. राज्य सरकार ने 4 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है.. इसके लिए सरकार ने एचपी कंपनी से करार किया है. ग्राम्य विकास विभाग ने मिनी गैस एजेंसी योजना शुरू की है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'

एचपी कंपनी की ओर से महिलाओं को मिनी गैस एजेंसी संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी तक उत्तरकाशी की 40, टिहरी की 16 और हरिद्वार की पांच महिलाओं सहित कुल 61 ईंधन सखी तैयार हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में अन्य तेल कंपनियों से भी इस तरह के करार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रियंका वाड्रा की जेठानी के फार्म हाउस विवाद में कूदे विधायक तिलक राज बेहड़, पुलिस से झड़प के बाद गेट पर धरने पर बैठे, आत्मदाह की चेतावनी

डीजल भी मिलेगा

मिनी गैस एजेंसी में हर वक्त पांच भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध रहेंगे। कंपनी की ओर से हर सिलिंडर पर ईंधन सखी का 20 रुपये तक कमीशन मिलेगा। बर्नर, चूल्हा, इसकी सर्विस, गैस पाइप, नए कनेक्शन देने, डीबीसी कनेक्शन पर भी कंपनी की ओर से कमीशन दिया जाएगा। गांव-गांव में प्रचार प्रसार करने पर एक हजार रुपये अलग से मिलेंगे।

योजना के दो उद्देश्य हैं। पहला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाना और दूसरा सुदूर क्षेत्रों में आसानी से गैस पहुंचाना। शीघ्र ही योजना अन्य जिलों में भी शुरू होगी।

आनंद स्वरूप, अपर सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'
Ad