रुद्रपुर में क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान भागे गैंगरेप के आरोपी: पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा, भड़की भीड़ ने की पिटाई; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत युवती से हुए चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब क्राइम सीन रीक्रिएट कराकर लौट रही पुलिस की कस्टडी से दो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। भारी भीड़ का फायदा उठाकर भाग रहे आरोपियों को पुलिसकर्मियों ने फिल्मी स्टाइल में दौड़ाकर कुछ ही दूरी पर दोबारा दबोच लिया। इस दौरान वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने आरोपियों को घेरकर उनकी जमकर पिटाई कर दी तथा उन्हें फांसी दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को सुरक्षित कोतवाली पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

इस घटनाक्रम ने पुलिस अभिरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर आरोपी पुलिस की पकड़ से छूटकर भागने में कैसे कामयाब हुए। हालांकि, इस पूरे मामले पर एसएसपी अजय गणपति या पुलिस प्रशासन का कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

गौरतलब है कि 25 जुलाई की रात भूरारानी रोड से बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवती और उसके साथियों का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद आरोपियों ने युवती को गदरपुर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। 27-28 जुलाई की दरमियानी रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को इन्हीं दो आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां से लौटते वक्त यह ड्रामा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad