लालकुआं में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन: हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

लालकुआं। शिवपुरी (इन्द्रा आवास कॉलोनी) स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को भव्य एवं भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन विधि-विधान से हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति और विशाल महाप्रसाद (भंडारे) के साथ कथा का परायण किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र नागेश्वर महादेव के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

यह दिव्य आयोजन नैमिषारण्य तीर्थ से पधारे परम श्रद्धेय कथा व्यास पंडित प्रभात कुमार त्रिपाठी जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 1 अगस्त से लागू होगा 'नो-हॉर्न जोन': मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद

इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन-अर्चन कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने कहा:

“श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सही दिशा दिखाने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। महाराज जी के मुखारविंद से बही ज्ञान की इस पावन गंगा ने पूरे क्षेत्र को पवित्र कर दिया है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और संस्कारों के संरक्षण के लिए ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। सनातन संस्कृति और धार्मिक संस्कार ही हमारे समाज की असली ताकत हैं।”

हवन-यज्ञ में दी आहुतियां, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

कथा परायण के अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में मुख्य अतिथि सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्दूचौड़ ओर लालकुआं में गर्जे कांग्रेसी: नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में फूंका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

हवन की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया। इसमें इन्द्रा आवास कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ कमाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू: १६ से २३ सितंबर तक सजेगा भव्य मंच, इस बार डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
Ad