बिन्दुखत्ता में 19 और 20 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा भव्य ‘माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव 2026’

खबर शेयर करें -

लालकुआँ (नैनीताल)। इन्द्रानगर-1, बिन्दुखत्ता स्थित माँ नन्दा सुनन्दा मन्दिर परिसर में इस वर्ष भी विगत वर्षों की भांति पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ दो दिवसीय भव्य माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। माँ नन्दा सुनन्दा मन्दिर कमेटी एवं समस्त क्षेत्रवासियों के तत्वाधान में आयोजित यह महोत्सव 19 सितम्बर 2026 (शनिवार) और 20 सितम्बर 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। मन्दिर कमेटी ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार इस धार्मिक उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
दो दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसका विवरण इस प्रकार है:
दिनांक 19 सितम्बर 2026, शनिवार (प्रथम दिन का कार्यक्रम):
  • प्रातः 8:00 बजे से: गणेश पूजा एवं माँ नन्दा-सुनन्दा पूजन (प्रतिदिन)
  • प्रातः 9:00 बजे से: भव्य मंगल कलश यात्रा
  • दोपहर 2:00 बजे से: सुंदरकाण्ड पाठ
  • रात्रि 8:00 बजे से: माँ भगवती का भव्य अर्द्धरात्रि जागरण
यह भी पढ़ें 👉  अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर की ओवररेटिंग को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले; पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

दिनांक 20 सितम्बर 2026, रविवार (द्वितीय दिन का कार्यक्रम):
  • प्रातः 9:00 बजे से: हवन एवं विशेष पूजा-पाठ
  • दोपहर 01:00 बजे से: विशाल भण्डारा (प्रसाद वितरण)
यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिन पर द्रोणा सागर में गूंजा सेवा का संकल्प,महापौर की अगुवाई में निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान , हजारों दीयों से रोशन हुआ पौराणिक स्थल

मन्दिर कमेटी के आयोजकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आयोजित इस पावन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने और पुण्य का भागी बनने का विनम्र अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर निकली भव्य शोभायात्रा, संत विकास नाथ ने धामी सरकार के कार्यों को भी खूब सराहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad