घर वापसी के बाद बाली हाउस पहुंचे गूलरभोज चेयरमैन सतीश चुघ , महापौर दीपक बाली से लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी में वापसी के बाद गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने अपने राजनीतिक तेवर साफ कर दिए हैं। घर वापसी के तुरंत बाद उन्होंने काशीपुर के लोकप्रिय महापौर दीपक बाली के आवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर दीपक बाली ने सतीश चुघ को गूलरभोज में विकास कार्यों की गति और तेज करने का मंत्र देते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  गृह कलेश से तंग आकर युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा; एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान महापौर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी पूरी ताकत और एकजुटता के साथ भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के विश्वास के दम पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 19 और 20 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा भव्य 'माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव 2026'

सतीश चुघ ने भी महापौर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणा देता रहा है और आगे भी संगठन तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

राजनीतिक गलियारों में सतीश चुघ की भाजपा में वापसी और उसके बाद बाली हाउस में हुई इस मुलाकात को आने वाले चुनावी समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय रहा नैनीताल आंचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर, सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से गूंजी दुग्धशाला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad