रामनगर: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर गुलदार का हमला, गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में इंसान और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम पिरूमदारा हिम्मतपुर नई बस्ती के आमपोखरा इलाके में एक गुलदार ने खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय बुजुर्ग उदय राज सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

 

हमला और ग्रामीणों में दहशत

 

ग्रामीणों के अनुसार, उदय राज सिंह पर हमला तब हुआ जब वह रोजाना की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक गुलदार ने उन पर झपट कर हमला कर दिया। उदय राज सिंह की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर गुलदार को भगाया।

इस घटना के बाद, ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी, जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

 

वन विभाग की कार्रवाई

 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुलदार की लोकेशन ट्रैक कर उसे जल्द ही पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad