हल्दूचौड़ : तेज रफ्तार कार ने ली बाइक सवार की जान, व्यवसायी की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


 

कैसे हुई दुर्घटना?

 

यह हादसा हल्दूचौड़ हाईवे पर एसबीआई बैंक के सामने बने एक बेतरतीब कट के पास हुआ। हल्दूचौड़ क्षेत्र में बिजली की दुकान चलाने वाले दीपक जोशी (40 वर्ष) बीती रात करीब 10 बजे हल्दूचौड़ बाजार से अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक सवार दीपक जोशी को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। घटना के बाद कार हाईवे से नीचे गिर गई, जिसमें सवार बरेली के दो लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल दीपक जोशी को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

परिवार में मातम और स्थानीय लोगों का आक्रोश

 

दीपक जोशी अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित अपना परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग की लापरवाही के कारण हुई है। उनका आरोप है कि जिस जगह पर यह कट छोड़ा गया है, वह बेहद खतरनाक है और यहाँ आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने हाईवे अथॉरिटी पर उस जगह पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था न करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


यह दुर्घटना एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा मानकों और सड़क डिजाइन की समीक्षा की आवश्यकता पर जोर देती है।

Ad