हल्द्वानी: 8 कॉमन सर्विस सेंटर सील, अवैध तरीके से चलाए जा रहे थे सेंटर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 सेंटरों को सील कर दिया है। ये सेंटर अवैध तरीके से चलाए जा रहे थे और यहाँ सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ सहित कई अनियमितताएं पाई गईं।


 

अवैध गतिविधियों की मिल रही थी शिकायतें

 

हल्द्वानी के एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पुलिस को लगातार कॉमन सर्विस सेंटरों में अवैध गतिविधियों और जाली दस्तावेज बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पाँच टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और सघन जाँच अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

 

19 सेंटरों की हुई जाँच, 8 में मिली अनियमितता

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 19 कॉमन सर्विस सेंटरों की जाँच की। इनमें से 8 सेंटर ऐसे पाए गए, जिनके पास संचालन की अनुमति नहीं थी। इन सेंटरों में अवैध रूप से सरकारी दस्तावेज बनाए जा रहे थे। इसके अलावा, यहाँ न तो रजिस्टर मेंटेन किए गए थे और न ही रेट लिस्ट लगाई गई थी। कई सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

पुलिस ने इन सभी अनियमितताओं को देखते हुए 8 सेंटरों को बंद कर दिया है। एसपी सिटी ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इन सेंटरों से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएँगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad