हल्द्वानी : पुलिसकर्मी की मौत मामले में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 1.41 करोड़ रुपये पीड़ित परिवार को देने के आदेश

खबर शेयर करें -

प्रथम अपर जिला जज हल्द्वानी की अदालत ने सड़क दुर्घटना में हुई पुलिसकर्मी की मौत मामले में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 1.41 करोड़ रुपये पीड़ित परिवार को देने के आदेश दिए हैं।

घटना 29 मार्च 2022 की है। पीड़ित परिवार की पैरवी कर रहे अधिवक्ता पीसी जोशी ने बताया कि नैनीताल जिले में तैनात दिनेशपुर बुक्सौरा निवासी सिपाही अरुण मौर्य हल्द्वानी से अभियुक्तों को लेकर सहकर्मियों के साथ जिला न्यायालय जींद हरियाणा में पेशी पर गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

रात को वापस आते समय पेरीफेरी रोड हाईवे पर मवीकला कट बागपत के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में सिपाही अरुण मौर्य, सिपाही परवीन कुमार, सिपाही मनोज कुमार और दारोगा रमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अरुण की उपचार के लिए दौरान मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

पुलिसकर्मी की पत्नी सुमन मौर्य ने कोर्ट में वाद दायर किया था। आठ अगस्त को मामले में सुनवाई करते हुए प्रथम अपर जिला जज हल्द्वानी की अदालत ने टक्कर मारने वाले ट्रक के बीमा कंपनी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी कार्यालय हल्द्वानी को आदेश दिया कि एक करोड़ 41 लाख 39 हजार 500 रुपये की धनराशि पीड़ित परिवार को अदा की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad