हल्द्वानी : कोतवाली पहुंची युवती ने जमकर काटा हंगामा, बोली आठ साल का प्यार है सर, न साथ रहूंगी और न छोडूंगी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक हैरत करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली पहुंची युवती ने जमकर हंगामा काटा। हरियाणा निवासी एक युवती और युवक कोतवाली पहुंचे। आठ साल का प्यार है सर, ऐसे कैसे छोड़ दूं।

हालात ऐसे हैं कि इसके साथ रहना भी संभव नहीं है। यह बात कोतवाली पहुंची एक युवती बार-बार पुलिस से कहती रही।

ऐसे में पुलिस भी युवती से पूछती रही कि क्या कार्रवाई करनी है? युवती ने रोते हुए पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवती का कहना था कि दोनों एक दूसरे से बीते आठ साल से प्यार करते हैं। ठाठ-बाट वाला परिवार छोड़कर वह दो साल पहले युवक के साथ देहरादून आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

तब पता चला कि युवक हल्द्वानी में रहकर एक सर्राफा कारोबारी की गाड़ी चलाता है। इसके बाद दोनों हल्द्वानी में रहने लगे। युवती का कहना था युवक ने शादी की बात स्टाम्प पेपर पर लिख कर दी है। अब युवक न तो उससे प्यार करता है और न ही उसका लालन-पोषण कर पा रहा है। इस पर युवती बोली, ऐसे कैसे छोड़ दूं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई के लिए कहा तो इससे भी युवती ने इनकार कर दिया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
Ad Ad Ad Ad