हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महिला कैदियों से बंधवाई राखी, दिया मदद का आश्वासन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक, रक्षाबंधन का पर्व हल्द्वानी में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपनी बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत इस अवसर पर हल्द्वानी जेल पहुंचे। उन्होंने यहां महिला कैदियों से राखी बंधवाई और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


 

कमिश्नर ने महिला कैदियों से बंधवाई राखी

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, अपनी पत्नी विजेता रावत और जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय के साथ हल्द्वानी जेल पहुँचे। उन्होंने कहा कि कई महिला कैदियों के भाई इस बार उनसे मिलने नहीं आ सके। उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्होंने जेल आकर यह पावन पर्व मनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि भले ही इन महिलाओं से जाने-अनजाने में अपराध हुए हैं, लेकिन उन्होंने राखी बंधवाकर हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

 

जेल में भाई-बहन के मिलन के भावुक क्षण

 

कमिश्नर ने जेल सुपरिटेंडेंट से बात की, जिन्होंने बताया कि जेल में 24 महिला कैदी हैं, जिनमें से कई के भाई रक्षाबंधन पर उनसे मिलने नहीं आ रहे थे। कमिश्नर ने इन महिलाओं से जेल की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली और बताया कि वे संतुष्ट नजर आईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

इस दौरान, हल्द्वानी जेल में बाहर से भी बड़ी संख्या में बहनें अपने कैदी भाइयों से मिलने आई थीं। जेल प्रशासन ने इस विशेष मुलाकात के लिए खास व्यवस्था की थी। इस दौरान कई भावुक दृश्य भी देखने को मिले, जब बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad