हल्द्वानी : पैसों के लेनदेन को लेकर युवक ने हथौड़े से हमला कर सिर फोडा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  सिर पर पहले से ही कर्ज था। दपंति और उधार मांग रहा था। युवक के मना करने पर दंपति ने हथौड़े से हमला कर सिर फोड़ दिया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंद्रानगर निवासी नाजरा ने पुलिस को बताया कि घर के पास ही नफीस उर्फ अंसारी अपनी पत्नी यासमीन के साथ रहता है। आरोप है कि नफीस ने उनके बेटे नाजिम से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। समय पूरा होने के बावजूद वह पैसे वापस नहीं कर रहे थे। बीती 28 अप्रैल की रात नाजिम घर से दवा लेने जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को कमान

बरसाती रोड के पास नफीस और यासमीन ने नाजिम को रोक लिया। वह नाजिम से कुछ और रुपये उधार मांगने लगे। नाजिम ने पूर्व के पैसे मांगते हुए उधार देने से इंकार कर दिया। इस पर दंपति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और हथौड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पैनी नजरों से नहीं बच पाया गदरपुर तहसील में फर्जीवाड़ा! दो युवकों से छह घंटे की पूछताछ के बाद खुलती गईं फर्जीवाड़े की परतें, काशीपुर-गदरपुर-रुद्रपुर तक जुड़े तार

नाजिम को डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक नाजिम के सिर की हड्डी टूट गई है और सिर पर 15 टांके लगाने पड़े। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि घायल की मां की ओर से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग संस्कृत विवि में छात्राओं से अश्लील हरकत: आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज, निलंबित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad