हल्द्वानी : युवती की दो महीने बाद होनी है शादी, पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन ले गए अस्पताल तो करीब चार से पांच माह के मृत भ्रूण को दिया जन्म

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में पेट दर्द का इलाज करने आई एक युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि युवती के परिवार वाले उसको अस्पताल लेकर आए थे. गर्भवती होने के समय वह नाबालिग थी, इसके चलते पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया है. हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है.

युवती की दो महीने बाद शादी: बताया जा रहा है कि कि युवती रामपुर उत्तर प्रदेश की निवासी है और वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है. बताया जा रहा है कि युवती की दो महीने बाद शादी होने वाली थी, लेकिन बीती दिन अचानक युवती के पेट में दर्ज उठा, उसके बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर आए. जहां जांच के बाद युवती के गर्भ में मृत भ्रूण की पुष्टि हुई. जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.जिसके बाद डॉक्टरों ने युवती की डिलीवरी कराई

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

परिजनों ने नहीं की पुलिस में शिकायत: पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने के समय युवती नाबालिग थी. इस वजह से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया. भ्रूण करीब चार से पांच माह का बताया जा रहा है. फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत पुलिस से नहीं की है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने कहा है कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है. फिर भी पुलिस अपने स्तर से संबंधित थाने को जांच करने के आदेश दिए गए हैं. कहा कि पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें