हल्द्वानी : शराब पार्टी में धांय-धांय… दो दोस्तों में हो गया झगड़ा, एक ने दूसरे के सीने में मार दी गोली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में जाम छलकाने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने पर गोली मार दी. गोली लगने से दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी से बरेली रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. पुलिस की मानें तो मूल रूप से नेपाल और हाल निवास देहरादून का 16 वर्षीय लड़का 15 दिन पहले हल्द्वानी के टीपी नगर अपने दोस्त के घर आया हुआ था. बताया जा रहा कि बीती देर रात कुछ युवक छत पर बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी बात लेकर उसकी और उसके दोस्त के बीच बहस हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जून की सूखी मार: 12 जिलों में सामान्य से 35% कम बरसे बादल, संकट में धान-गन्ने की फसल; 29-30 जून तक मानसून आने की उम्मीद

इस दौरान एक युवक ने उसके सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया. उसके साथी उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां हालत गंभीर होने पर देर रात उसको बरेली हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया. मामले में हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली लड़के के दाहिने तरफ सीने पर लगी है. आरोपित की पहचान कर ली गई है, उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज: रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे और दुकानों पर आज चल सकता है बुलडोजर; 15 प्रतिष्ठान निशाने पर, व्यापारियों में हड़कंप

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि जिस छत पर गोली चली है, वो सुधीर नाम के युवक का बताया जा रहा है. ऐसे में पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. उन्होंने गोली मारने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें 👉  दो महीने पहले की थी बेटी की शादी, पत्नी, बेटी और दामाद ने दराती से काटकर की व्यक्ति की हत्या
Ad