हल्द्वानी : महिला अपने बच्चों के साथ बगैर पति को बताए हुई गायब, रोता-रोता पति कोतवाली पहुंच दिखाने लगा अपने बदन पर लिखे टैटू…पढ़े पूरा माजरा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : एक महिला अपने बच्चों के साथ बगैर पति को बताए गायब हो गई। उसकी तलाश में रोता-रोता पति बुधवार दोपहर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस को अपने बदन पर लिखे पत्नी के नाम के टैटू दिखाए। बोला वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है और अगर वह वापस नहीं आई तो जान दे दूंगा। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर उसे शांत करायाा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

गरुड़ बागेश्वर निवासी एक युवक हल्द्वानी के एक होटल में नौकरी करता है और कोतवाली क्षेत्र में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। रोते-रोते कोतवाली पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ घर से कहीं चली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति

उसने घर में कई घंटे उसका इंतजार किया और जब वह नहीं लौटी तो तलाश शुरू की। कोतवाली में उसने पुलिस के सामने पत्नी को फोन लगाया। पत्नी फोन पर बात तो कर रही थी, लेकिन वापस आने को राजी नहीं थी। जिसके बाद उसने पुलिस को अपने शरीर पर लिखे पत्नी के नाम के टैटू दिखाए और बताया कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है। उसके बिना रह नहीं सकता और वह नहीं लौटी तो वह जान दे देगा। पुलिस ने बमुश्किल उसे समझा कर शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad