उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी आफत से फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन यानी 9 अगस्त से 11 अगस्त तक अधिकांश हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
9 और 10 अगस्त को देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक, 9 अगस्त को राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में तेज से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं 10 अगस्त को बारिश का दौर और तेज होगा, जिसके तहत देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
11 अगस्त को पर्वतीय और मैदानी जिलों में सतर्कता के निर्देश, यात्रा टालने की अपील
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अगस्त को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में गर्जन और चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन, चट्टानें खिसकने और मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण सड़कों के बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अनावश्यक यात्राओं से बचें और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी