हल्द्वानी : अंग्रेजी शराब की 87 बोतलें, 81 अद्धे, 107 पव्वे और बीयर की 30 केन के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पिछले दो साल से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त शातिर तस्कर को पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर ने शराब की खेप को एक घर में चारपाई के नीचे छिपा कर रखा था। पुलिस ने इस कार्रवाई को स्वतंत्रता दिवस के दिन अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

एसआई रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन वह टीम के साथ गश्त पर थे, तभी शराब की अवैध बिक्री की खबर मिली। जिस पर उन्होंने टीम के साथ नवाबी रोड स्थित एक मकान में छापा मार दिया। पुलिस ने यहां से गौरव लोहनी पुत्र स्व. लीलाधर लोहनी निवासी दुर्गा भवन नबाबी रोड को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

गौरव अपने घर से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली तो चारपाई के नीचे से अंग्रेजी शराब की 87 बोतलें, 81 अद्धे, 107 पव्वे और बीयर की 30 केन बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह पिछले 2 साल से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त है और बरामद माल वह स्वतंत्रता दिवस पर खपाने वाला था।