अचानक से BP हो गया है डाउन? न हो परेशान, इन टिप्स के साथ मिलेगी राहत

खबर शेयर करें -

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने सपनों और अपने अपनों के पीछे भागते-भागते अपनी सेहत का ध्यान रखना बिल्कुल भूल जाते हैं। जिस कारण उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है।

इन समस्याओं में से एक है ब्लड प्रेशर का कम हो जाना।

आजकल ब्लड प्रेशर का लो होना काफी आम समस्या बन गई है। हालांकि ये एक गंभीर समस्या है जो हमें कई अन्य तरह की बीमारियों की ओर धकेलती है। कुछ लोगों का बीपी अचानक से लो हो जाता है। किसी बात को बहुत ज्यादा सोचना, ये किसी घटना के घटित होने पर अक्सर बीपी लो जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

वहीं, अगर आप भी लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको यहां दिए गए टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। इन टिप्स से आपका घटा हुआ बीपी फिर से नॉर्मल हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि बीपी लो होने पर आपको क्या करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर लो होने पर करें ये उपाय (Tips to control low blood pressure)

नींबू पानी

अगर अचानक से आपका ब्लड प्रेशर लो हो गया है तो बिना किसी देरी के नींबू, नमक और चीनी का घोल बनाकर आपको फौरन पी लेना चाहिए। दरअसल, ड्रिंक लो बीपी को बैलेंस कर शरीर के हाइड्रेशन लेवल को भी बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

चाय

लो बीपी होने पर आप चाय का सेवन भी कर सकते हैं। चाय की चुस्की आपके लो ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में काफी हद तक मदद करेगी। आप नॉर्मल चाय की जगह लेमन टी भी पी सकते हैं।

कॉफी

ब्लड प्रेशर कम होने पर आप एक कप स्ट्रॉन्ग कॉफी पी सकते हैं। इससे आपका लो बीपी काफी हद तक बैलेंस हो जाएगा। इसे पीकर आप बेहतर महसूस करेंगे।

मीठा खाएं

ब्लड प्रेशर कम होने पर हो सके तो कुछ मीठा खाएं। मीठे में आप चॉकलेट खा सकते हैं। यह आपके बीपी लेवल को बैलेंस करने का काम करेगी। साथ ही इसे खाकर आप बेहतर महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

ऐसी रखें डाइट

इसके अलावा जिन लोगों को अक्सर लो बीपी की समस्या बनी रहती है उन्हें अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, नींबू पानी, नमक, चीनी आदि चीजें शामिल करनी चाहिए।