दिल झकझोरने वाली घटना! रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, पैर से कुचलकर नवजात की हत्या, दफनाया शव
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है. भरण पोषण के डर से दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात शिशु की हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया.
परिजनों पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप है. पेटलावद थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल ने बताया कि दिसंबर 2022 में युवती ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने शिकायत पर 376 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी 26 वर्षीय गणेश गामड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसके बाद युवती ने शिशु को जन्म दिया.

दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात की हत्या कर दफनाया शव
बच्चे का डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लेने पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि शिशु मृत पैदा हुआ था. बच्चे की मौत संदेहास्पद लगने के बाद पुलिस ने गड्ढे से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिशु की गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ. पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता से सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ में मां ने हत्या करना कबूल कर लिया. पुलिस ने नवजात की मां, मामा और मामी को हत्या समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया.
मामा-मामी समेत कलयुगी मां पहुंची सलाखों के पीछे
कलयुगी मां ने बताया कि भरण पोषण की चिंता में नवजात की हत्या की थी. दुष्कर्म पीड़िता मामा- मामी के घर पर रहती थी और इस स्थिति में उसके लिए बच्चे का भरण पोषण कर पाना संभव नहीं था. यही वजह थी कि दुष्कर्म पीड़िता ने मां बनने के चार दिन बाद नवजात को दूध तक नहीं पिलाया. उसके बाद बड़ी निर्दयता से नवजात के गले पर पैर रख हत्या कर दी. मामा- मामी ने नवजात की मौत के बाद शव को गड्ढा खोद कर दफनाने में मदद की थी. पुलिस आरोपी मामा-मामी समेत तीनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज आगे की कार्रवाई कर रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

