घाट-पिथौरागढ़ एनएच पर मुन्ना बैंड के पास भारी भूस्खलन: 20 घंटे से बंद ‘लाइफलाइन’, एडीएम ने लिया जायजा

खबर शेयर करें -
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ की मुख्य ‘लाइफलाइन’ कहे जाने वाले एनएच-09 (घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग) पर मुन्ना बैंड के पास भारी भूस्खलन के कारण बीते 20 घंटे से अधिक समय से यातायात पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे विशालकाय बोल्डरों और मलबे के कारण सड़क खोलने का कार्य बार-बार बाधित हो रहा है। मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं तथा हल्द्वानी, अल्मोड़ा, टनकपुर, बरेली और देहरादून की ओर जाने वाले यात्रियों को वाहन बदलकर जान-जोगिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त, ताजी सब्जियों, खाद्यान्न सामग्री और एलपीजी (रसोई गैस) से लदे वाहनों के फंसने से जिले में जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
3 मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी, सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और पुलिस तैनात
राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) योगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और एनएच के अधिकारियों को युद्धस्तर पर मलबा हटाकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। एनएच प्रशासन द्वारा मौके पर तीन जेसीबी/पोकलैंड मशीनें लगाकर मार्ग खोलने का प्रयास जारी है, हालांकि पहाड़ी से लगातार पत्थरों का गिरना चुनौती बना हुआ है। पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के 5 जवानों और घाट चौकी के 6 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है, जो यात्रियों को सुरक्षित रास्ता पार कराने और यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  12 साल की उम्र से यौन शोषण कर रहा था पिता: हिम्मत जुटाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, एसपी क्राइम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में कोसी नदी में डूबने से सेना के नायब सूबेदार की दर्दनाक मौत, छुट्टी पर गांव आए थे घर