उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज, 25 अगस्त को राज्य के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून और उत्तरकाशी जिलों में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


 

इन जिलों में बारिश की संभावना

 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

मौसम विभाग के अनुसार, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।


 

चमोली और उत्तरकाशी में आपदा

 

बीती 23 अगस्त की रात को चमोली जिले के थराली में टुनरी गदेरे (नाला) में अचानक आए मलबे और पानी से भारी तबाही हुई। इसमें एक युवती की मौत हो गई और एक बुजुर्ग लापता हो गए, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

वहीं, उत्तरकाशी के धराली में भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। यहां गंगोत्री हाईवे को दोबारा खोला गया है और मशीनों की मदद से हाईवे को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील को भी पंचर कर दिया गया है, जिससे जलस्तर कम हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad