उत्तराखंड में 16 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी

खबर शेयर करें -
देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश भर के लिए 16 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए भारी बारिश और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज (गुरुवार) देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही प्रदेश भर में तीव्र से अति तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका के चलते लोगों व यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
गणेश चतुर्थी पर भी बरसेंगे बदरा, 16 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार (11 व 12 सितंबर) को भी देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं रविवार (13 सितंबर) को पिथौरागढ़ व बागेश्वर में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। सोमवार (14 सितंबर) को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भी प्रदेश भर में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 15 और 16 सितंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा में महिला नेतृत्व को नई ताकत ! प्रमुख समाज सेविका इंद्राणी पांधी को मिली महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान की तहरीर पर 4 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा: लालकुआं पुलिस के रवैये के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे प्रधान, पांच पड़ोसियों पर केस