कर्णप्रयाग में भारी बारिश से तबाही: हाईवे बंद, भूस्खलन और बिजली गुल

खबर शेयर करें -

कर्णप्रयाग: उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। शनिवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण कर्णप्रयाग में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।


 

कई सड़कें बंद, दुकानें क्षतिग्रस्त

 

बारिश के चलते कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे ऊपरी बाजार में मलबा आने से बंद हो गया है। इसके अलावा, आईटीआई एप्रोच रोड और कर्णप्रयाग-गोचर रोड भी भूस्खलन के कारण बाधित हो गए हैं। नारायणबगड़ बस स्टैंड के मुख्य बाजार में भू-धंसाव के कारण दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और हाईवे का एक हिस्सा भी धंसने लगा है। तहसील जिलासू के सेमी गवाड़ में भी भारी भूस्खलन से कृषि भूमि को नुकसान पहुँचा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अवैध रूप से काटा शीशम का हरा पेड़: वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर बरामद किए दो बेशकीमती गिल्टे; कृषक के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज

 

मलबे में फंसी कार, शहर में बिजली गुल

 

कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सिमली जखेड़ गदेरे के पास भारी मात्रा में मलबा आने से एक कार फंस गई। गनीमत रही कि चालक किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा। वहीं, सिमली रोड पर एक पेड़ दुकानों पर और बिजली के दो खंभों पर गिर गया, जिससे हाईटेंशन और लो-टेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे शहर की बिजली गुल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की पिच पर बाली की बैटिंग जारी, एक करोड़ की 7 सड़कों के शिलान्यास से फिर जड़ा छक्का
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें