हेल्लो… बेटी का फोन घनघनाया, तो मां ने पूछा किसका है? बोली- छोटी का लवर, फिर

खबर शेयर करें -

यूपी के महाराजगंज में एक महिला और उसकी दोनों बेटियों के बीच हाथापाई हो गई. बात सिर्फ इतनी थी कि महिला की बड़ी बेटी के फोन पर छोटी बहन के आशिक का फोन आया था. इसका पता चलते ही मां छोटी बेटी पर बौखला गई. उसकी पिटाई करने लगी.

छोटी बहन बड़ी से झगड़ा करने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि गांव के वरिष्ठ लोगों तक बात पहुंच गई. फिर लोगों ने आशिक से शादी के लिये कहा तो वह न-नुकुर करने लगा. इस बात से बौखलाई युवती ने अपनी बड़ी बहन के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना इलाके के सोनिया बरवा गांव में प्रेमी से बात करने से मना करना बड़ी बहन को भारी पड़ गया. छोटी बहन को इतना बुरा लगा कि उसने गुस्से में वजनी लकड़ी (चारपाई की पाटी) से बड़ी बहन के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटी बेटी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मां सजिरुन निशा की तहरीर के अनुसार, उनकी दो बेटियों थीं. एक 21 साल और दूसरी 19 की. छोटी ने बड़ी की हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक बुधवार के दिन बड़ी बेटी के मोबाइल पर छोटी बेटी के प्रेमी का फोन आया था. मां के कहने पर बड़ी बेटी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. इसी बात को लेकर मां और दोनों बेटियों में मारपीट हो गई. स्थिति इतनी बिगड़ी कि ग्रामीणों को बीच बचाव करना पड़ा. तब मामला शांत हो पाया. इसके बाद ग्रामीणों ने महिला की छोटी बेटी के प्रेमी से बात कर शादी की बात की तो उसने तत्काल शादी के लिए असमर्थता जताई. दो-तीन महीने के बाद शादी करने की बात कही. इस बात से छोटी बेटी नाराज थी.

महिला के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे दोनों बेटियों में प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने की बात को लेकर फिर बहसबाजी हो गई. कुछ ही देर में बात मारपीट तक पहुंच गई. छोटी बेटी ने गुस्से में चारपाई की पाटी से सिर पर तेजी से प्रहार कर दिया जिससे बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी सिंदुरिया दिनेश कुमार का कहना है कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज लिया गया है. घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad