स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— ‘लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता’

खबर शेयर करें -

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने समस्त देशवासियों सहित लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, माताओं, बहनों और युवा साथियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लालकुआं का चहुंमुखी विकास सर्वोच्च प्राथमिकता
क्षेत्रवासियों के नाम जारी अपने संदेश में हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा, “लालकुआं विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। यहाँ के प्रत्येक नागरिक की खुशहाली, क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आपसी सौहार्द बनाए रखना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व हमें संकल्प दिलाता है कि हम सब मिलकर लालकुआं को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं और इसे एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएं।”
एकता, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की रक्षा का आह्वान
उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और लाखों कुर्बानियों के बाद मिली है। देश की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार रखते हुए उन्होंने जोर दिया कि आज के समय में देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और कौमी एकता को मजबूत बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि हमारी असली ताकत ‘विविधता में एकता’ ही है।
युवाओं से सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण की अपील
युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए दुर्गापाल ने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी महापुरुषों के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं से लड़कर ही हम देश को सच्चे अर्थों में मजबूत और आत्मनिर्भर बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में करने की अपील की।
यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार