8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का ऐतिहासिक आगमन: वरिष्ठ नेता मोहन कुड़ाई बोले- ‘मिशन 2027’ के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगी जनसभा

खबर शेयर करें -

लालकुआं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी 8 August को उत्तराखंड आगमन को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां पूरी तरह तेज कर दी हैं। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इस विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन कुड़ाई ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नैनीताल जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल के नेतृत्व में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

मोहन कुड़ाई ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि यह जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस की लोक-कल्याणकारी विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों को जनता तक पहुंचाने का एक वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा प्रदेश में ‘मिशन 2027’ का शंखनाद करेगा, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय होगी। मोहन कुड़ाई ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें