उत्तराखंड में पर्यटन का ऐतिहासिक उछाल: 5 वर्षों में 17 गुना बढ़े विदेशी पर्यटक, घरेलू यात्रियों का आंकड़ा 6 करोड़ पार

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र ने पिछले पांच वर्षों में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है। प्रदेश में वर्ष 2021 की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 17 गुना की भारी वृद्धि हुई है, जबकि घरेलू पर्यटकों का आंकड़ा भी 6 करोड़ के पार पहुंच गया है। राज्यसभा में सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत ने यह वर्षवार आंकड़े प्रस्तुत किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार चयन; स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स में मनवाया प्रतिभा का लोहा, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

इन आंकड़ों पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और प्रदेशवासियों के बेहतर आतिथ्य सत्कार का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा, धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है। महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड दुनिया के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शीर्ष स्थान हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार के कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा, जांच के बाद होगी हमलावर होने की पुष्टि
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  दहेज की भेंट चढ़ी काशीपुर की बेटी! घर पर नन्ही परी को जन्म देने के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न से लेकर गर्भपात तक के आरोपों से मचा हड़कंप

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें