रामनगर-रानीखेत मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिरा डंपर, पेड़ से दबकर चालक की दर्दनाक मौत; खस्ताहाल सड़क पर फिर उठे सवाल

खबर शेयर करें -
रामनगर। रामनगर-रानीखेत मार्ग पर रविवार सुबह कुमेरिया और सौराल के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पहाड़ी से नीचे जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि नीचे गिरकर डंपर सीधे एक पेड़ से जा टकराया, जिससे चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह दब गया। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भतरौजखान थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चालक के शव को वाहन से बाहर निकालने के लिए विशेष कटर मंगवाकर डंपर के मलबे को काटने की कार्रवाई की गई।
चौखुटिया निवासी चालक जसवंत की हुई मौत, बदहाल सड़क और चौड़ीकरण के वादों पर उठने लगे सवाल
भतरौजखान थाने के एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान गजार (तहसील चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा) निवासी जसवंत सिंह (पुत्र गोपाल सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद एक बार फिर रामनगर-रानीखेत मार्ग की जर्जर हालत और संकरेपन को लेकर जनआक्रोश पनपने लगा है। स्थानीय जनता लंबे समय से इस जर्जर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रही है, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा और नेताओं के खोखले आश्वासनों के चलते संकरे व गड्ढेदार रास्तों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। डंपर चालक की मौत ने एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IVF तकनीक से साहीवाल गाय की कोख से जन्मी बद्री नस्ल की स्वस्थ बछिया, देशी नस्ल के संरक्षण में मिली बड़ी सफलता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  तो क्या तमंचे के साथ रील बनाने का शौक मेहविश को पड़ा भारी? 22 वर्षीय युवती की मौत ने खड़े किए कई सवाल, खेल-खेल में चली गोली या कुछ और थी कहानी?