गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। रुद्रपुर की ओर से अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धानमिल बरेली रोड निवासी 36 वर्षीय रुचित सक्सेना के रूप में हुई है, जो पेशे से डिलीवरी बॉय का काम करते थे।
पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रुचित गदरपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर से बाइक द्वारा वापस बरेली रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी गन्ना सेंटर के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसपी सिटी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना