इंतजार की घड़ियां हुई खत्म! रामनगर–काशीपुर को जल्द मिल सकती है लंबी दूरी की ट्रेन

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर।वर्षों से लंबी दूरी की ट्रेन का इंतजार कर रहे रामनगर–काशीपुर के यात्रियों के लिए अब राहत भरी खबर सामने आ रही है। इज्जतनगर मंडल की ओर से रामनगर रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन निर्माण और यार्ड विस्तार का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अगर सब कुछ तय समय पर रहा, तो आने वाले कुछ महीनों में यहां से देहरादून और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है।

अंतिम दौर में पिट लाइन, बढ़ेगी बड़ी ट्रेनों की क्षमता

रामनगर स्टेशन पर बन रही नई पिट लाइन करीब 602 मीटर लंबी है, जिसमें एक साथ 22 कोच वाली ट्रेन खड़ी की जा सकेगी। अब तक यहां मौजूद पुरानी पिट लाइन छोटी और जर्जर हालत में थी, जिसके कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन मुश्किल था। नई सुविधा के साथ अब ट्रेन की मरम्मत और रखरखाव आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 'कैबिनेट मंत्री' राम सिंह कैड़ा का ऐतिहासिक स्वागत; लामाचौड़ से भाजपा कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों की गूंज, बोले- "गांव-गांव तक पहुंचाएंगे विकास"

तीसरे प्लेटफॉर्म की उम्मीद भी जगी

स्टेशन पर फिलहाल सिर्फ दो प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन नई पिट लाइन के दोनों ओर बन रहे फुटपाथ से संकेत मिल रहे हैं कि इसे तीसरे प्लेटफॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यात्रियों की सुविधा और ट्रेन संचालन दोनों में बड़ा सुधार आएगा।

यार्ड विस्तार से बदलेगा स्टेशन का स्वरूप

पिट लाइन के साथ-साथ स्टेशन के यार्ड का भी तेजी से विस्तार किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगले 5-6 महीनों में पूरा काम खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद रामनगर स्टेशन लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ अधिवक्ता सिंधु आकाश की दमदार पैरवी, 10 साल पुराने केस में दिलाई राहत

क्या बोले अधिकारी?

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई पिट लाइन आधुनिक ट्रेनों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, ताकि स्टाफ को मरम्मत में किसी तरह की दिक्कत न हो। वहीं, वाणिज्य विभाग का मानना है कि निर्माण पूरा होते ही लंबी दूरी की ट्रेनों का रास्ता साफ हो जाएगा।

 

अब तक सिर्फ लोकल और सीमित ट्रेनों तक सिमटा रामनगर स्टेशन, जल्द ही उत्तराखंड का लंबी दूरी का नया रेल हब बन सकता है। अगर योजनाएं समय पर पूरी हुईं, तो यात्रियों को बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेन का सपना अब हकीकत में बदलता नजर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: टुकटुक के भीतर अचेत मिला 25 वर्षीय चालक, अस्पताल में मौत; परिजनों ने जताया हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी

रामनगर रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन के अलावा यार्ड के विस्तार का कार्य हो रहा हैं। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लंबी दूरी की ट्रेन यहां पर खड़ी हो सकेगी।
संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad