रामनगर: तीन तलाक के बाद महिला से पति, ससुर और देवर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रामनगर: रामनगर में एक महिला ने अपने पति, ससुर और दो देवरों समेत चार लोगों पर तीन तलाक देने के बाद दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने अपने मायके रामनगर पहुँचकर पुलिस कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


 

दहेज के लिए उत्पीड़न, फिर दिया तीन तलाक

 

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसका विवाह पिछले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले और दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। महिला के अनुसार, इसी साल 5 सितंबर की रात उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और उसके साथ मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

 

पति समेत चार पर दुष्कर्म और उत्पीड़न का आरोप

 

महिला का आरोप है कि तीन तलाक के बाद, उसी रात 2 बजे उसके पति ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपने ससुर और दो देवरों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर उसे डांट-डपट कर चुप करा दिया गया था। किसी तरह वह ससुराल से निकलकर अपने मायके रामनगर पहुँची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है। महिला का एक छह माह का बच्चा भी है।

यह भी पढ़ें 👉  सलाखों के पीछे आई पिता की मौत की खबर, अंतिम विदाई के लिए पॉक्सो आरोपी बेटे को कोर्ट से मिली इजाजत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad