पति को कमरे में बंद कर पत्नी गई मायके; युवक ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट, जताया जान का खतरा
बदायूं में पति-पत्नी के विवाद का अजब मामला सामने आया है। एक युवक ने फेसबुक पर लिखा है कि उसकी पत्नी उसे कमरे में बंद करके मायके चली गई है। युवक ने ससुरालवालों से जान का खतरा भी जताया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है।
शहर के आर्य समाज रोड निवासी एक युवक ने शनिवार रात फेसबुक पर पोस्ट लिखी। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ हुई थी। पत्नी कुछ महीनों तक खुशी-खुशी रहती रही, लेकिन ससुरालवालों के बरगलाने पर उसके साथ गलत व्यवहार करने लगी।
युवक ने लिखा कि शनिवार रात 11:50 बजे खाना बना रहा था। इसी दौरान पत्नी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके अपने मायके चली गई। आरोप लगाया कि ससुराल वाले मेरे परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
युवक ने कहा कि अगर मेरे या मेरी पत्नी के साथ कोई भी अनहोनी हो या हम दोनों में से किसी की भी जान चली जाए तो उसके जिम्मेदार ससुराल के लोग होंगे। इधर, कोतवाल राजीव तोमर ने इस तरह का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बात की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

