साली के प्रेम में पागल पति, छोटी बहन ने ऐसे उजाड़ा बड़ी बहन का घर

खबर शेयर करें -

कान्सेप्ट फोटो ( सौ.सोशल मीडिया)

पटना :  पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप खुद हैरान रह जाएगें। यहां दो बहनें आपस में सौतन बन गई है। यह आपने अब तक फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन पटना में ऐसे ही हुआ है।

साली के प्रेम में पति पागल है और वह अपनी बीवी को देखना तक नहीं चाहता है। घर का यह मामला महिला थाने तक जा पहुंचा। जिसमें एक बहन अपनी सगी बड़ी बहन को खून के आंसू रुला रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें 👉 पंतनगर में अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटी कार
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नेहा कुमारी की शादी पटना के पुनाईचक के रहने वाले सूरज के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद सूरज को अपनी साली से प्रेम हो गया और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म; दिल्ली की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो सहकर्मियों को हिरासत में लिया

साली की पढ़ाई का बहाना कर आरोपी सूरज घरवालों से उसे अपने साथ पटना ले आया और शादी रचा ली। इसके बाद सूरज और उसकी नई-नवेली दुल्हन ने मिलकर नेहा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

वहीं, पीड़ित नेहा ने बताया कि वो पिछले एक महीने से अपनी तीन साल की छोटी बेटी को लेकर मायके में रह रही है। नेहा की मानें तो उसकी सगी छोटी बहन उसके पति के साथ मिलकर उसे रोज पीटती है। कई दिनों तक खाना तक नहीं दिया जाता और अंधेरे कमरे में रखते हैं। जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो वह उसे घर से बाहर कर दिया।
यह भी पढ़े 👉 यूपी में दो से अधिक बच्चे वालों की सुविधाओं में होगी कटौती, सरकारी योजनाओं के लाभ से किया जा सकता है वंचित
वहीं दूसरी तरह नेहा की सगी बहन मोना का कहना है कि वो सूरज को पसंद करती थी और बड़ी बहन की शादी के पहले उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी थी, लेकिन परिवारवाले नहीं माने। बड़ी बहन की शादी के दो साल बाद मोना ने  घर से भागकर अपने जीजा सूरज से शादी कर ली, जिसका उसे कोई पछतावा नही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म; दिल्ली की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो सहकर्मियों को हिरासत में लिया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म; दिल्ली की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो सहकर्मियों को हिरासत में लिया

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें