
राजू अनेजा,कानपुर।कानपुर के पनकी स्थित एक प्राइवेट बैंक के भीतर कथित तौर पर हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला बैंक कर्मचारी गुस्से में यह कहते हुए सुनाई दे रही है— “ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत”। साथ ही वह अभद्र भाषा का प्रयोग करती और सामने खड़े व्यक्ति पर लैपटॉप फेंकने का प्रयास करती नजर आती है।
वीडियो में मौजूद अन्य बैंक कर्मी महिला को शांत कराने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन वह किसी की बात अनसुनी करते हुए लगातार आक्रोश जताती रहती है। वायरल वीडियो को लेकर दिनभर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी का नाम आस्था सिंह है और वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, मामले को लेकर संबंधित बैंक प्रबंधन ने फिलहाल बैंक परिसर में ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
इधर, प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब महिला बैंक कर्मी आस्था सिंह का दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई रखी।
ग्राहक नहीं, सहकर्मी के पति से था विवाद—आस्था सिंह
आस्था सिंह ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो किसी बैंक ग्राहक के साथ हुए विवाद का नहीं है। उनका कहना है कि यह झगड़ा उनकी ही एक महिला सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि वीडियो 6 जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है।
अपने विवादित बयान “ठाकुर हूं मैं” पर सफाई देते हुए आस्था सिंह ने कहा कि यह बात उन्होंने आत्मसम्मान में कही थी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें अपनी जाति पर गर्व है, लेकिन वीडियो को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
फिलहाल, वीडियो की सच्चाई और घटनाक्रम को लेकर बैंक प्रबंधन की भूमिका और तथ्यात्मक स्थिति पर सवाल बने हुए हैं, जबकि सोशल मीडिया पर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
ताजा खबर
- लालकुआं की बेटी आरवी अग्रवाल ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान; भारत विकास परिषद की प्रतियोगिता में बनीं विजेता
- शक्तिफार्म में अवैध क्लीनिक सील; अनधिकृत गर्भपात के गोरखधंधे का पर्दाफाश, संचालिका रंगे हाथ पकड़ी गई
- आबकारी विभाग का छापा; दुकान की छत पर छिपे आरोपी को दबोचा, भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद
- होली पर गुब्बारा लगने पर युवक की हत्या करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर
- हल्द्वानी: महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था ने किया सम्मानित; ‘माँ दुर्गा’ की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सराहा जज्बा
- अपने ही पालतू कुत्ते के शिकार हुए SDM; दोनों हाथ लहूलुहान, छुट्टी के लिए साइन की जगह लगाना पड़ा अंगूठा
- पिता के निधन के बाद चाय की दुकान संभाली, पढ़ाई की और अब बनीं पार्षद; अंजना रावत ने पेश की मिसाल
- पिता की राजनीतिक विरासत को हासिल करने के लिए नंदन ने कांग्रेस से ठोकी ताल, 9 साल से भाजपा के कब्जे में है दुर्गापाल का दुर्ग
- लालकुआं: परिवहन विभाग का ‘हंटर’; ओवरलोडिंग पर 116 वाहनों के चालान, 5 सीज और ₹3.30 लाख का जुर्माना
- LPG के नए नियम: अब 15 नहीं, 21 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; कमर्शियल गैस की कीमतों में ₹115 का बड़ा उछाल


