मुझे उसे गोली नहीं मारनी थी सिर काटना था, 11वीं का छात्र बना सुपारी किलर, शख्स को मारने के लिए कर रहा था रेकी

खबर शेयर करें -

बस्ती से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र सुपारी किलर बन गया। उसने एक शख्स की हत्या करने के लिए एक लाख की सुपारी ली और रेकी करने लगा। हालांकि शख्स की जान बच गई क्योंकि उसके घर में पूजा थी।

जिसे भी इस खबर के बारे में जानकारी मिली वह हैरान रह गया। सभी लोग यही सोच रहे थे कि 11वीं में पढ़ने वाला छात्र भला सुपारी किलर कैसे हो सकता है। हालांकि यह खबर सच है।

दरअसल, हर्रया थाना के परसवरा गांव में रहने वाला 11वीं का छात्र एक शख्स की हत्या करने वाला था। हालांकि इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। वह गांव के ही रहने वाले रामसूरत नामक शख्स की हत्या करने की योजना बना रहा था। वह उनकी रेकी कर रहा था। वह उस शख्स को पहले से जानता नहीं था। उसे सिर्फ उनकी हत्या कर इसके बदले एक लाख रुपए लेने थे। वह गांव में रहते हुए और स्कूल जाते हुए भी सुपारी किलर बन गया। उसे देखकर किसी को भी इस बात का शक नहीं होगा कि वह एक सुपारी किलर हो सकता है। वह अन्य दो सुपारी किलर्स से जुड़ा हुआ था। वे इस वारदात को अंजाम देने में उसका साथ दे रहे थे। हालांकि वे फरारा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता में चेकिंग के दौरान 1 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; शक्तिफार्म का सप्लायर 'सोनू सरदार' रडार पर

आरोपी किशोर ने क्या बताया?

घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने किशोर को पकड़ लिया। उसका नाम अभिषेक वर्मा है। उसने बताया कि वह अजगर गांव का रहने वाला है। उसने कहा कि वह यहां एक शख्स की हत्या करने आया था। उस शख्स को वह पहचानता नहीं है। उसे बस इतना पता है कि वह हर रोज सुबह 8 बजे चारा काटने खेत में जाता है। उसने आगे कहा कि शख्स की हंसुआ से गला काटकर हत्या करनी थी। गोली नहीं मारनी थी। शख्स की हत्या करने के बाद उसे एक लाख मिल जाता। उसने किसी अनिल का नाम लिया। उसने आगे कहा कि अनिल ने कहा था कि काम हो जाने के बाद उसे एक लाख रुपये मिलते।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में धड़ल्ले से चल रहा सूदखोरी का नेटवर्क अब जांच के घेरे में, आयोग तक पहुंची पीड़ितों की गुहार

पीड़ित ने क्या कहा

इस मामले में पीड़ित शख्स ने कहा कि उसका पत्नी के साथ 20 सालों से विवाद चल रहा है। वह दोनों बेटों के साथ मायके में रहती है। पाड़ित के नाम पर 20 बीघा जमीन है। उसे शक है कि पत्नी ने जमीन हड़पने के लिए उसके मरवाने की प्लानिंग न कर ले। पीड़ित का कहना था कि वह सुबह और शाम अपने खेत में जाते हैं। उसी जगह पर आरोपी उसके आने का इंतजार कर रहे थे। शख्स का कहना है कि 25 सितंबर को उसके घर पर पूजा थी। इसलिए वह उस दिन खेत में चारा काटने नहीं गया और उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता में चेकिंग के दौरान 1 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; शक्तिफार्म का सप्लायर 'सोनू सरदार' रडार पर

इसके बाद सुपारी किलर को गांव के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। उसने पुलिस के सामने हत्या करने की योजना की बात कबूल की। इसके बावजूद पुलिस ने शांति भंग में चालान कर मामला खत्म कर दिया। इसके बाद पीड़ित शख्स अपनी रक्षा के लिए एसपी के पास पहुंचा। एसपी ने भी जांच की बात कहकर कुछ बोलने से मना कर दिया। हालांकि एसओ का कहना है कि घटना की जांच की गई है। आरोपी किसी महिला से मिलने आए थे। तभी गांव वालों ने उसे पकड़ लिया।

Ad