मैंने तुम्हें शिद्दत से प्यार किया, लेकिन तुम मेरी शक्ल पर चले गए, बॉयफ्रेंड ने ठुकराया तो नर्स ने दी जान

खबर शेयर करें -

इंदौर के निजी हॉस्पिटल की नर्स ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने एक नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने एकतरफा प्यार को लेकर अपना दर्द बयां किया। उसने लिखा- ‘मैंने अपने साथ काम करने वाले युवक से प्यार किया, पर उसकी शादी हो गई। शादी के बाद भी मैं उसे भूल नहीं पा रही हूं। उससे बात करना चाहती थी, लेकिन उसने मेरी भावनाओं को नहीं समझा, इसलिए अब अपनी जान देना ही आखिरी रास्ता है।’

ये बातें लिखकर जान देने वाली पूजा (27) पुत्री माधव गंजन एरोड्रम के छोटा बागड़दा स्थित रुक्मिणी नगर में रहती थी। पूजा ने एनेस्थिसिया का इंजेक्शन लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने पूजा के परिवार के बयान लिए, लेकिन परिवार ने सहकर्मी मेल नर्स पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया। परिवार ने कहा हमारी बेटी ने नासमझी में ये कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज, राजस्व परिषद ने हरदोई DM से मांगी रिपोर्ट

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

आदेश , मैं तुमसे बहुत प्यार करती थी। मैंने तुम्हें बहुत शिद्दत से प्यार किया। लेकिन तुम मेरी शक्ल पर चले गए। मेरे रंग के कारण तुमने मुझे नहीं चाहा। मैं तुम्हारे प्रति लॉयल थी। लेकिन तुम मुझे जानबूझकर इग्नोर करते गए। तुम मुझसे संबंध नहीं रखना चाहते काेई बात नहीं, लेकिन मैं अब तुम्हें और दुनिया को अलविदा कहकर जा रही हूं।’ यह लाइन है उस सुसाइड नोट की है जो प्राइवेट हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स की जॉब करने वाली 27 साल की पूजा गंजन ने लिखा था।

लिव इन में रही, लेकिन सहकर्मी ने शादी से मना कर दिया

बात तीन साल पहले की है। नर्सिंग की पढ़ाई के बाद पूजा राजश्री अपोलो अस्पताल में नौकरी करने पहुंची थी। यहां आदेश नाम के मेल नर्स और सहकर्मी से उसकी दोस्ती हो गई। पुलिस के मुताबिक आदेश और पूजा कुछ समय तक लिव इन में भी रहे। लेकिन जब पूजा ने आदेश से शादी की बात कही तो आदेश ने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज, राजस्व परिषद ने हरदोई DM से मांगी रिपोर्ट

आदेश ने कहा- मेरी शादी बचपन में ही तय हो गई थी। मेरे एक रिश्तेदार की मौत हो चुकी है, वो उनकी ही बेटी है। मुझे उससे ही शादी करना होगी। इसके बाद पूजा और आदेश दोनों अलग-अलग रहने लगे। हालांकि दोनों के बीच नवबंर 2022 तक मोबाइल पर बातचीत होती रही। लेकिन इसके बाद आदेश ने पूजा से मोबाइल पर बात करना भी बंद कर दिया।

पूजा नहीं मानी तो परिवार ने समझाया

राजश्री अस्पताल से नौकरी छोड़कर पूजा ने एपल अस्पताल में नौकरी की। यहां से वह जुपिटर अस्पताल में नौकरी करने लगी। पुलिस के मुताबिक आदेश दोस्ती के नाम पर पहले तो पूजा से बात करता रहा, लेकिन पूजा आदेश पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। आदेश के कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मानी, तो आदेश ने पूजा के परिवार से बात की। पूजा को उसके परिवार ने भी समझाया तब भी वह नहीं मानी। बाद में पूजा के परिवार के कहने पर आदेश ने पूजा का नंबर ब्लॉक कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज, राजस्व परिषद ने हरदोई DM से मांगी रिपोर्ट

परिवार का कहना है कि पूजा ने कई बार अपनी छोटी बहन से कहकर भी आदेश से बात कराने को कहा। पूजा छोटी बहन के सामने कई बार गिड़गिड़ाई।

मां ने देखा था सबसे पहले

पूजा का परिवार बंगाली है, मां रामकिशन मिशन में नौकरी करती है। शुक्रवार देर रात वह घर आई तो उन्होंने बेटी को अचेत अवस्था में देखा। वहीं नजदीक ही जहरीले इंजेक्शन पड़े थे। पूजा की एक छोटी बहन है जो निजी कंपनी में काम करती है। वहीं पिता माधव भी फैक्ट्री में कार्यरत हैं।

Ad