शरीर में दिखने लगे अगर यह लक्षण तो तुरंत कराए शुगर की जांच

खबर शेयर करें -

आज कल सुगर एक आम समस्या बन गई है।देखा जाए तो ज्यादातर लोगों में यह समस्या दिखने लगी है। व्यक्ति जब शरीर का ध्यान ठीक से नहीं रख पाता तब ये बिमारियां व्यक्ति को होने लगती है। सही समय पर इसका इलाज न करने से ये बिमारियां शरीर के दूसरे अंगों को नुक़सान पहुंचा सकती है। कोई भी बिमारी होने से पहले शरीर में लक्षण दिखाई देने लगते हैं। लेकिन इन्सान काम में इतना व्यस्त होने लगें हैं कि उनका ध्यान इन छोटे छोटे लक्षणों पर नहीं जा पाता या इन्हें साधारण समझकर इन्सान अनदेखा कर देते हैं। इसी प्रकार शरीर में जब शुगर की समस्या होने वाली होती है तो शरीर कुछ लक्षण दिखाने लगता है इन लक्षणों को देखकर समय पर इलाज करने से शरीर स्वस्थ रहता है। आज हम आपको सुगर होने के समय होने वाले लक्षणों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

credit: third party image reference

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी के बीच अप्रैल में औसत से 18% अधिक बरसे बदरा, चंपावत रहा सबसे आगे

 

1) पेशाब- शरीर में सुगर की समस्या बढ़ने से पहले बार बार पेशाब जाने की समस्या दिखने लगती है। क्योंकि सुुगर होने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। एवं शरीर संतुलन नहीं बना पाता और बार बार पेशाब लगने की शिकायत होती है।

credit: third party image reference

 

2)भूख- शरीर में सुगर की मात्रा बढ़ जाने से बार बार भुख लगने लगती है। रात को खाना खाने के डेढ़ दो घंटे बाद फिर भूख लगने लगती है। भूख लगना आम बात है लेकिन अचानक अगर बार बार भूख लगने लगे तो ये शरीर में अतिरिक्त शुगर को दर्शाता है।

credit: third party image reference

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी के बीच अप्रैल में औसत से 18% अधिक बरसे बदरा, चंपावत रहा सबसे आगे

 यह भी पढ़े 👉 27 वर्षीय युवती की चलती ट्रेन में गले पर चाकू मारकर हत्या से मची सनसनी

3) वज़न- आज कल लोग वज़न कम करने के लिए डाइट ,एक्सरसाइज आदि करते हैं। इस कारण वज़न कम होना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ न करने पर भी अचानक अगर वज़न ज्यादा कम होने लगें तो शरीर में सुुगर होने के लक्षण को दर्शाता है। शरीर में ग्लूकोज बढ़ाने के कारण मांसपेशियों का विकास ठीक से नहीं होता इस कारण ये सिकुड़ने लगती है। एवं वज़न अत्याधिक कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: कल शनिवार को मोबाइल पर अचानक बज सकती है इमरजेंसी बीप; उत्तराखंड में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट का होगा परीक्षण

4) प्यास- शरीर में सुुगर की मात्रा बढ़ जाने से बार बार पेशाब जाने की समस्या दिखने लगती है। इस कारण शरीर का पानी कम होने लगता है। शरीर में डिहाईड्रेशन की संभावना बढ़ जाती है। एवं गला बार बार सुुुुखने लगता है। प्यास लगने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।

अगर शरीर में ये लक्षण दिखें तो डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

धन्यवाद्