टमाटर की तरह लाल गाल पाने की हे ख्वाहिश तो खाने की ये 5 चीजें 5 हफ्तों तक करें सेवन

खबर शेयर करें -

टमाटर की तरह लाल गाल पाने की ख्वाहिश हर लड़कियों की होती है। लाल गालें खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसलिए तो मेकअप के दौरान लड़कियां गालों पर लाली लगाना नहीं भूलती हैं। लाल-लाल गाल चेहरे को सुंदर लुक तो देते ही हैं साथ ही या पूरी पर्सनेलिटी को भी फ्रेश लुक देते हैं। किंतु दुख की बात है कि आज के जमाने में शायद ही किसी लड़की के गाल लाल होते हैं। गाल लाल होने की तो दूर की बात है, कई लड़कियों के तो चेहरे पर चमक ही नहीं होती है। ऐसा अनहेल्दी और जंक फूड खाने की वजह से होता है। खैर इसकी बात बाद में, आज करते हैं लाल गालों की बात। आप अपने गालों को नैचुरल तरीके से लाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल खाने में इन 5 चीजों का इस्तेमाल काफी स्ट्रिक्ट्ली करना होगा। बिना एक भी दिन मिस किए। तो चलिए जानते हैं इन 5 खाने की चीजों के बारे में जो आपके गालों को तो लाल बनाएंगे ही। साथ में आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को भी पूरा करेंगे।

credit: third party image reference

यह भी पढ़ें 👉  आगाज हो तो ऐसा...2 चौके, 3 छक्के..डेब्यू में धमाका कर 14 साल के बच्चे ने बड़ों को बनाया फैन

1आयरन से भरपूर अनार

गालों को लाल करने का सबसे बेहतरीन तरीका है लाल अनार खाना। रोज सुबह-शाम ब्रेकफास्ट में तीन-तीन अनार खाएं। इससे गाल लाल हो जाएंगे। इसमें काफी मात्रा में आयरन होता है। इसलिए तो शिशुओं में आयरन की पूर्ति करने के लिए डॉक्टर्स उन्हें अनार का जूस पिलाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी 5 हफ्तों तक लगातार अनार खाएंगी तो आपके गाल भी लाल हो जाएंगे और खून में हीमोग्लोबिन की कमी भी नहीं होगी।

2लाल टमाटर

अगर गालों को लाल करना है तो लाल टमाटर से अच्छी चीज कोई और नहीं हो सकती है। रोज लंच और डिनर में पांच से सात टमाटर का सलाद खाएं। लगतार 5 हफ्तों तक बिना एक भी दिन भूले रोज टमाटर खाएं। इससे गाल लाल हो जाएंगे और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी। इससे स्किन में ग्लो आ जाएगा। सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से डैमेज हुई स्किन को यह फिर से हील भी करता है। सप्ताह में एक बार आप टमाटर का फेसपैक भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर आपको फेशिअल करवाने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैश निकालना और बैलेंस चेक करना होगा महंगा, नए नियम 1 मई 2025 से लागू

3ग्रीन आंवला

इस लिस्ट में ग्रीन आंवले का नाम पढ़कर कई लोग हैरान होंगे। लेकिन यह सच है कि आंवले से भी गाल लाल होते हैं। पहले यह समझिए कि गाल लाल कैसे होते है?
यह भी पढ़ें 👉 अजब गजब: एक और कोरोना बरसा रहा कहर , यहां लोग कर रहे कोरोना की पूजा
लाल गाल खून में मौजूद आयरन व हीमोग्लोबिन की वजह से होते हैं। तो अगर गालों को लाल करना है तो शरीर में जरूरी मात्रा में आयरन और हीमोग्लोबिन का होना जरूरी है और आंवले में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और आयरन होता है। जिसकी वजह से इसे खाने से गाल लाल हो जाते हैं। इसलिए रोज सुबह उठकर सबसे पहले तीन से चार आंवला खाएं और फिर गुनगुना पानी पिएं। इससे गाल भी लाल होंगे और आपकी इम्युन सिस्टम भी मजबूत बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  21 अप्रैल 2025 राशिफल : यात्रा पर जाने वाले हो जाएं सावधान, घट सकती है कोई बड़ी घटना! पढ़ें राशिफल

4केसरिया गाजर

गाजर खाने से भी गाल लाल होते हैं। इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन स्किन को हेल्दी बनाता है और ग्लो लाता है। जिससे गाल लाल हो जाते हैं।

5अंत में चुकंदर

अंत में बात करते हैं चुकंदर की जिसका मौसम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में हीमोग्लेबिन की कमी को पूरा कर हमें हेल्दी रखते हैं। रोज सुबह एक ग्लास इसका जूस पीने और सलाद खाने से गाल लाल हो जाएंगे।

इनमें से कोई भी एक ऑप्शन ट्राय करें और अपने चेहरे पर नैचुरल लाली लाएं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad