दूल्हे के सामने ही दुल्हन ने प्रेमी के साथ कर डाला ऐसा कांड, मंडप पर ही मच गई अफरातफरी, हर कोई रह गया सन्न

खबर शेयर करें -

देश में इस समय शादियों के सीजन चल रहे है और ऐसे मौके पर शादियों के कई तरह के किस्से कहानियां सुनने को मिलती है। कई बार ऐसी घटनाएं देखने व सुनने को मिलती है जिसके बारे में सोचना भी संभव नहीं होता। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सामने आया है। जहां एक गांव में शादी के दौरान युवती ने दूल्हे के सामने ही अपनी प्रेमी के साथ कुछ ऐसा हरकत की जिससे हर कोई हैरान रह गया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला छह फरवरी का है। यहां एक शादी समारोह था। दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव आया। जिसके बाद घर वालों ने बारात भी स्वागत किया। द्वारचार के बाद स्टेज पर जयमाला के लिए दूल्हा व दुल्हन पहुंचे। आपको बता दें कि युवती गांव के एक युवक से ही प्यार करती थी। इसकी भनक घरवालों को थी, लेकिन शादी हो रही थी, इसलिए परिजन किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका में नहीं थे। दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर खड़ा था। वहीं दुल्हन और उसका प्रेमी भी मौजूद था। ​

इसी दौरान दुल्हन ने प्रेमी के ही गले में जय माला डाल दी। यह नजारा देख सब अवाक रह गए। क्या घर वाले, क्या बाराती। पहले तो लोग समझ ही नहीं सके कि आखिर हुआ क्या। इसके बाद घराती व बाराती भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत बन गई। घर वालों ने किसी तरह बारातियों को मनाया। सात फरवरी को देर शाम तक पंचायत के बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया। दुल्हन ससुराल पहुंची। रात में मौका पाते ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली और उसके घर पहुंच गई।

इसकी जानकारी होते ही अगले दिन नाराज दूल्हा शादी में मिला सारा सामान लादकर गांव पहुंचा। सारा सामान प्रेमी के घर रखा और उसे आश्वस्त किया कि वह दुल्हन को अपने पास रखे। युवती के परिजनों ने भी इसका कोई प्रतिवाद नहीं किया। चरवा और कोखराज थाना पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। सूचना यही है कि तीनों पक्ष संतुष्ट हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad