गंगनगहर में बही जूते की जोड़ी, व्यापारी ने गंगनहर में लगाई छलांग, डूबकर लापता हुए व्यापारी की तलाश के लिए चला सर्च अभियान

खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में गंगनहर में गिरे जूते की जोड़ी को निकालने के लिए एक व्यापारी ने गंगनहर में छलांग लगा दी, व्यापारी जब नहर में डूबने लगा तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर की आवाज सुनकर मोनू जलवीर ने नहर में कूदकर व्यापारी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में ओझल हो गया. सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने व्यापारी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के कटाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन: उपजिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन, स्थायी तटबंध और मुआवजे की मांग

गंगनगहर में बही जूते की जोड़ी: रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेडी महावतपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मुंतजिर पुत्र निसार अहमद अलग-अलग पीठ बाजारों में जूते बेचने का काम करता है. रुड़की में भी बुधवार के दिन गंगनहर किनारे पीठ बाजार लगता है, इसी पीठ बाजार में उसने अपनी दुकान लगा रखी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसका एक जोड़ी जूता गंगनहर में गिर गया, जिसे निकालने के लिए व्यापारी ने गंगनहर में छलांग लगा दी.

व्यापारी ने गंगनहर में लगाई छलांग: इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में डूबने लगा. वहीं व्यापारी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर की आवाज सुनकर पास ही रहने वाले मोनू जलवीर ने व्यापारी को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाकर बचाने का प्रयास किया. लेकिन व्यापारी गंगनहर की तेज धारा में ओझल हो गया. सूचना पाकर जल पुलिस के गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की गई. लेकिन व्यापारी का कुछ पता नहीं चल सका, वहीं घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू

जल पुलिसकर्मी सचिन ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता हुए व्यापारी की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया है. लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad