हल्द्वानी में आत्महत्या की सनसनीखेज घटना, पड़ोसियों से मामूली विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम..पत्नी की डेड बॉडी देख पति के उड़े होश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : जिस कमरे में पांच बच्चे सो रहे थे, मां ने उसी कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पति अपने साले के साथ घर लौटा तो सामने पत्नी की लाश लटकती पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति में बड़ा सांगठनिक फेरबदल; महिला विंग की जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 13 राजपुर निवासी शांति देवी (34 वर्ष) पत्नी जगजीवन राम पेशे से मजदूर थी और यहां पति व पांच बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम शांति का अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद शांति का भाई घर पहुंचा तो उससे भी विवाद हो गया। घटना के बाद शांति कमरे में चली गई। इसी कमरे में उसके पांच बच्चे सोए हुए थे। शांति का भाई अपने जीजा जगजीवन के साथ बाजार चला गया। जगजीवन जब वापस लौटा तो आवाक रह गया। जहां बच्चे सोए थे उसी कमरे में शांति का शव फंदे से लटक रहा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं; 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की दर्दनाक मौत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सचिवालय में महिला अनुभाग अधिकारी से अभद्रता और धमकी; नशे में धुत उपनल कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज