हल्द्वानी पंचायत चुनाव: शुरुआती रुझानों में गौलापार से कई ग्राम प्रधान घोषित, लीला बिष्ट जिला पंचायत सीट पर आगे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पंचायत चुनाव की मतगणना तेज़ी से जारी है, और हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से शुरुआती परिणाम सामने आने लगे हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक गाँवों में नई ‘ग्राम सरकारें’ बन चुकी हैं, जिसमें कई ग्राम प्रधान चुने गए हैं।


 

गौलापार से घोषित हुए ग्राम प्रधान:

 

  • ग्राम सभा सुंदरपुर रेकवाल: उमा नीरज ने 140 मतों के अंतर से ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की है।
  • लछमपुर (गौलापार): तनुजा पांडे ने 125 वोटों से जीत दर्ज की, जिससे ग्रामीण महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
  • जगतपुर (गौलापार): यशवंत सिंह कार्की ने 98 वोटों से विजय प्राप्त की है।
  • नया गांव कटान प्रधान पद: गजेंद्र प्रसाद लगभग 90 वोटों से विजयी रहे हैं।
  • खानवाल कटान प्रधान पद: पूनम जांगी ने जीत दर्ज की है।
  • आमखेड़ा चोरगलिया ग्राम प्रधान: गीता बुघानी ने जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें 👉  बाल विवाह के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: ISD की टीम ने रुकवाई 17 वर्षीय नाबालिग की शादी, वापस लौटी बारात

 

जिला पंचायत सदस्य सीट पर मुकाबला

 

जिला पंचायत सदस्य सीट पर लीला बिष्ट करीब 500 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनीता बेलवाल पीछे चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : खनिज रॉयल्टी दरों में वृद्धि और एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी मुफ्त विधिक सहायता

मतगणना कार्य अत्यधिक तत्परता के साथ मतदान कर्मियों द्वारा किया जा रहा है, और जल्द ही अन्य क्षेत्रों के परिणाम भी सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू