काशीपुर में 10 वर्षीय बालक से कुकर्म, चाकू दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी; मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

खबर शेयर करें -
काशीपुर। आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा पांडे गांव में एक 10 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ कुकर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो (POCSO), अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घिनौनी वारदात में शामिल दो अन्य विधि-विवादित किशोरों को पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है। शनिवार को पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
मछली पकड़ने के बहाने खेत में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
शिकायतकर्ता के अनुसार, गत 10 सितंबर की दोपहर बरखेड़ा पांडे निवासी तीनों आरोपी बालक को मछली पकड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर गांव में स्थित आरिफ के खेत पर बने एक खाली टीनशेड में ले गए। वहां आरोपियों ने बालक को धारदार छुरा दिखाकर डराया-धमकाया और उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे ने बताया कि एसआई मीनाक्षी मनराल, सिपाही दीपक जोशी और राजेंद्र जोशी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-रानीखेत मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिरा डंपर, पेड़ से दबकर चालक की दर्दनाक मौत; खस्ताहाल सड़क पर फिर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IVF तकनीक से साहीवाल गाय की कोख से जन्मी बद्री नस्ल की स्वस्थ बछिया, देशी नस्ल के संरक्षण में मिली बड़ी सफलता