खटीमा के अस्पताल में हंगामा: प्रेमिका संग पति को देख भड़की पत्नी..जमकर हुई जूतम पैजार

खबर शेयर करें -

खटीमा: ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित उप जिला चिकित्सालय में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ देख लिया। महिला ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  धुएं के छल्लों के बीच पहुंची पुलिस, हुक्का बार से 21 युवक और संचालक गिरफ्तार

 

क्या था पूरा मामला?

 

बताया गया कि एक व्यक्ति सुबह अपने इलाज के लिए अस्पताल आया था, जिसके साथ एक दूसरी महिला भी थी। इसी दौरान उसकी पत्नी कुछ लोगों के साथ वहाँ पहुँच गई और पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़क उठी। इसके बाद, पति और पत्नी के साथ आए लोगों के बीच कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूसे के दामों में भारी उछाल: सरकार ने बेवजह भंडारण और राज्य से बाहर सप्लाई पर लगाई रोक; ईंट-भट्टों को अगले 15 दिन नहीं बिकेगा भूसा

पूछताछ में पता चला कि साथ आई महिला उस व्यक्ति की प्रेमिका थी, जिसे लेकर पत्नी ने कई दिनों से उस पर नजर रखी हुई थी। फिलहाल, दोनों पक्षों के अस्पताल से जाने के बाद मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीराम संस्थान के चार छात्रों ने टीसीएस में लहराया परचम, कैंपस में जश्न का माहौल
Ad