लालकुआ विधानसभा में दुम्का व दुर्गापाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग, दुम्का बोले, नशा तो कभी किया नही हाँ उतार जरुर दिया

लालकुआं: वर्तमान समय मे विधायक दुम्का व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के बीच जबरदस्त जुबानी जंग चल रही है। विकास कार्यों को आधार बनाकर एक दूसरे पर तीखे तंज कसे जा रहे हैं।
यह भी पढ़े-छह माह के कार्यकाल की चुनौती को अवसर में बदलेंगे, वीडियो देखें मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या बोले पुष्कर धामी
यह भी पढ़े- उत्तराखंड में आने वाली है मुख्ममंत्री की तीसरी लहर, देखे सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री को लेकर ट्रोल हो रहे जोक्स
ताजा उदाहरण है एक समाचार पत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर इंटरव्यू छपा। जिसमे उनके हवाले से कहा गया है कि भाजपा सरकार में लालकुआं विधानसभा में विकास कार्य और अवरुद्ध हो गए हैं । बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में गौला नदी द्वारा किए जा रहे भू कटाव की वजह से बेघर होने की कगार पर है। लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि सत्ता के नशे में चूर हैं। लिखा है कि जिलाधिकारी नैनीताल से उनकी टेलीफोन पर बात हुई थी जिसमें उन्होंने हाथी कॉरीडोर क्षेत्र में जल्द से जल्द नाला खोदने तथा नदी के संवेदनसील स्थानों पर तटबंध बनाने की मांग की। जिसपर जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित करने का आश्वासन दिया है। इधर समाचार पढ़ते ही विधायक नवीन दुम्का तिलमिला गए। और अपने फेसबुक वॉल के माध्यम से तीखे कटाक्ष के साथ दुर्गापाल पर तीखा जवाबी हमला बोल दिया।
विधायक दुम्का ने लिखा है कि
“मान्यवर , अमर्यादित टिप्पणी तो नही करूंगा लेकिन इतना अवश्य कहूँगा कि DM महोदय के स्तर से हाथी कारीडोर का चैनल नही खुदता । सर्वशक्तिमान विकास पुरुष श्रीमान स्व ० नारायण दत तिवारी जी के साथ आप विधायक तथा बाद में स्वयं मा ० मँत्री पूरे 5 साल भी रहे लेकिन खुदवा नही पाये । जहां तक विकास का सवाल है वह निरंतर प्रक्रिया है , लेकिन सर्वांगीण विकास हुआ है , अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ । लेकिन हाँ ,, व्यक्ति विशेष काविकास नही हुआ । जहाँ तक नशे का सवाल है नशा तो कभी किया नही हाँ उतार जरुर दिया अवैध खनन , दलाली , गुन्डा गर्दी करने वालो का ।” उनकी इस पोस्ट पर दोनों के समर्थकों के बीच भी जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ गई है।


