पिथौरागढ़ में भूकंप के झटको से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

खबर शेयर करें -
Uttarakhand: उत्‍तराखंड की धरती एक बार‍ फ‍िर भूकंप के झटके से डोली। शुक्रवार शाम सीमांत जिले पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। 

शुक्रवार की सायं नेपाल सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। जानकारी के अनुसार सायं 7 बजकर 16 मिनट पर नेपाल से लगी सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया । भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में झटका तेज महसूस किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  थान सिंह बिष्ट के दुग्ध संघ के डायरेक्टर मनोनीत होने पर भव्य स्वागत; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

अन्य स्थानों पर कुछ ही लोगों को इसका आभास हुआ। नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे के क्षेत्र में झटका तेज होने से लोग दहशत में रहे और घरों से बाहर निकल गए थे। भूकंप का केंद्र भी धारचूला तहसील क्षेत्र में बताया जा रहा है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में धूमधाम से मनाया गया प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का जन्मदिन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल से बिना बताए निकली नेपाली मूल की गर्भवती, ज्योतिर्मठ में पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म; जच्चा-बच्चा सुरक्षित

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें